भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
छिन्दवाड़ा, 16 अप्रैल 2026। जिले में बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

अब सभी स्कूल प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय प्राचार्य आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सके।
इस आदेश की जानकारी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है और जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ