महामंडलेश्वर से मिले युवा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्र व धर्म सेवा पर हुआ मंथन**📱महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि से मिले राकेश चौहान, राष्ट्र व धर्म सेवा पर हुई चर्चा*👇

महामंडलेश्वर से मिले युवा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्र व धर्म सेवा पर हुआ मंथन*

महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि से मिले राकेश चौहान, राष्ट्र व धर्म सेवा पर हुई चर्चा*
👇
👆
उज्जैन। नरेंद्र मोदी विचार मंच (भारत) के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान जूना अखाड़ा के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। राकेश चौहान ने संगठन द्वारा युवाओं के बीच किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी दी।
महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
मुलाकात के बाद राकेश चौहान ने कहा कि संतों का सान्निध्य ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत होता है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने की नई शक्ति मिलती है।
इस अवसर पर मंच के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ