सच की आखें उमरेठ दमुआ पंचायत के सरेखा ढाना निवासी मोहपत तारेलाल मरापे जी के घर में आग लगने की दुःखद सूचना मिलते ही, आज उनके निवास पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस भीषण आपदा से हुए नुकसान की भरपाई तो संभव नहीं, लेकिन परिवार को तत्कालिक राहत के रूप में आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध कराया गया है।
प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि शासन की योजनाओं के तहत उचित मुआवजा शीघ्र अति शीघ्र प्रदान किया जाए। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक विपदा के समय स्वयं को अकेला न समझे।
Tags
परासिया