सच की आंखें छिन्दवाड़ा:- भाजपा के इशारों पर राजनीतिक द्वेष से वर्दी का रौब दिखाने वाली पुलिस इस समय सो रही है...पुलिस इस कदर गहरी नींद में है कि चोर उनके ही थाना परिसर से पहले बाइक चुरा ले जाते हैं…फिर चोर मंदिरों से दान पेटियां उड़ाते हैं और अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर यानी उनकी नाक के नीचे लूट जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, जनता प्रश्न कर रही है कि पुलिस क्या कर रही ? जवाब है सो रही…या फिर सत्ता के संरक्षण प्राप्त अवैध कारोबारियों को सुरक्षा उपलब्ध करा रही, ताकि शांतिप्रिय जिले की फिजा में अपराध का जहर इस कदर घोला जाए कि पीढ़ियां बर्बाद हो जाए और पुलिस अपनी व भाजपाइयों की जेब भरती रहे। उक्त उदगार जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने लालबाग में हुई लूट की वारदात और पुलिस की नाकामी पर कड़े शब्दों में व्यक्त किए।
जारी बयान में उन्होंने आगे कहा कि उपरोक्त सम्पूर्ण जघन्य अपराध एक माह के भीतर घटित हुए हैं और इसके लिए पूरी तरह से पुलिस जिम्मेदार है, क्योंकि पुलिस अपनी नैतिक जिम्मेदारी भूलकर सिर्फ और सिर्फ अवैध कारोबार को सुरक्षित व संरक्षित करने पर ध्यान दे रही, इसके पीछे उनका सीधा और अतिरिक्त आर्थिक हित है। अवैध जुआ, सट्टा और शराब गली-गली व मोहल्ले, मोहल्ले हो चुके। प्रश्न यह उठ रहा है कि क्या सत्ता के संरक्षण प्राप्त लोग इन व्यापारों में लिप्त है, इसीलिये पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही या फिर आर्थिक हितों को साधने के लिए जनता की सुरक्षा से पहले काले कारोबारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध को खुलेआम अंजाम दे रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लगे लालबाग क्षेत्र में गत रात्रि 10.30 बजे लकवा पीड़ित बुजुर्ग को बंधक बनकर अपराधी लूट की वारदात कर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। भाजपा के हाथों की कठपुतली बनी पुलिस अपनी निष्पक्षता को जनता के बीच पहले ही खो चुकी। अब बढ़ते हुए जघन्य अपराध ने उन्हें कटखरे में खड़ा कर दिया कि आखिर पुलिस क्या कर रही ? सो रही या फिर भविष्य के सपनों में खो रही?
भाजपा की आवभगत में जुटी पुलिस की प्राथमिकताएं बदल चुकी है, कभी वर्दी के खौफ से जिले में शांति व कानून व्यवस्था कायम रहती थी, किन्तु आज इसके विपरित परिस्थितियां निर्मित हो चुकी है, क्योंकि अपराधियों के बीच नहीं बल्कि निर्दोष लोगों पर पुलिस का रौब चल रहा है। कोतवाली थाना परिसर के अंदर से बाइक का चोरी होना और फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास से लूट की वारदात होना सबसे बड़ा और पुख्ता प्रमाण है। उन्होंने जिले के आला पुलिस अफसरों से आग्रह किया कि पुलिस अपनी नैतिक जिम्मेदारी और कार्यों को पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ पूरा करें ताकि जनता में उत्पन्न हो रहे असुरक्षा के भाव को समाप्त किया जा सके और पुन: वही शांति प्रिय छिन्दवाड़ा की फिजा घुल सके।
------------------------------
कांग्रेस के पांच पदाधिकारी प्रदेश स्तरीय समिति में महासचिव मनोनीत
-विभिन्न प्रकोष्ठों में की गई नियुक्तियां
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों में जिले के पांच कांग्रेस पदाधिकारी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के विभाग व प्रकोष्ठों के प्रभारी की सहमति उपरांत प्रकोष्ठों में नवनियुक्तियां कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस क पांच प्रकोष्ठों में प्रदेश स्तर पर छिन्दवाड़ा जिले के पांच कांग्रेस पदाधिकारियों को महासचिव मनोनीत किया गया है। मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ में महासचिव पद की जिम्मेदारी श्री महेश धुर्वे को सौंपी है। श्री हेमंत चांद को मप्र कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ में महासचिव मनोनीत किया गया है। मप्र कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में महासचिव पद पर श्री रहमतुल्ला वेग, मप्र कांग्रेस विमुक्त अर्द्व घुमंतु जनजाति प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव पद पर श्री हमल सिंह राठौर मनोनीत किए गए हैं। श्री रामेश्वर
0 टिप्पणियाँ