सच की आंखें छिंदवाड़ा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पेंच स्टाफ क्लब परासिया में 18 से 20 अप्रैल के मध्य किया गया । जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 20 अप्रैल को शाम 5 बजे पेंच स्टाफ क्लब परासिया में आयोजित किया गया । इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वो.को.ली. पेंच प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक श्री एसपी सिंह बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह विज, प्रोफेसर अनिल
जैन, दीपक राज जैन,पेन्च स्टाफ क्लब संचालन समिति के सदस्य नेपाल सिंह, चंद्रभूषण डहरिया,सुनील पांडे, संजीव जी , विकास जी, महेश सोमकुंवर, महेंद्र दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के उत्कृष्ट खिलाड़ी जानवी विश्वकर्मा ,राहुल सिसोदिया, भविष्य सूर्यवंशी एवं शानीर मिगलानी रहे। स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ी जय राजपूत ,आरव दीवान, राहुल सिसोदिया , संभवी,तेजस्विनी, मन्नत, तनिष्का विश्वकर्मा ,जानवी विश्वकर्मा, रौनक विश्वकर्मा, अंकित कुमरे सभी ट्रॉफी और मेढल के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरुस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का और स्पर्धा का संचालन बैडमिंटन संघ के सचिव जावेद खान ने किया और आभार प्रदर्शन दीपक राज जैन ने किया ।अंपायर के रूप में अंकुर खतारे,रत्नेश दुबे, अमित सोनी, तनिष्का विश्वकर्मा ,महिमा यादव ने विशेष सहयोग किया जिन्हें आयोजन समिति के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।
0 टिप्पणियाँ