भावी पीढ़ी हेतु जल बचाने करने होंगे सार्थक प्रयास - सतीश ठाकरे"""" जल संरक्षण हो हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता - मधु चौहान""""मानव श्रृंखला बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश"



सच की आंखें आठनेर।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड आठनेर के निर्देशन में शनिवार को सेक्टर कांवला की नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति आठनेर के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारूल के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थल गायमुख धारुल में एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति सदस्यो एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम आठनेर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर श्रमदान करते हुए नदी के किनारे एवं पानी में फैली झाड़ियां,प्लास्टिक बॉटल, पन्नियां,कपड़े,काई एवं पूजन सामग्री को हटाकर नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया।इस सामूहिक प्रयास से न केवल नदी की सुंदरता बढ़ी,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश भी दिया गया।इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नदी किनारों पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन लिखे गए जिससे गौमुख पहुंचने वाले ग्रामीणों में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश जाए।कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।नवांकुर संस्था सतपुड़ा पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सतीश ठाकरे ने ने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि ऐसे सार्थक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।जल का बुद्धिमानीपूर्वक उपयोग एवं इसका संरक्षण हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पांचों नवांकुर संस्थाओं एवं सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो द्वारा सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राओं के सहयोग से गांव-गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता एवं जल संरक्षण हेतु जनभागीदारी से पूरे आठनेर विकासखंड में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।इसी कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि जब हम आज जल बचाएंगे तभी आने वाली पीढ़ियों को कल जल मिल पाएगा।जल धरती का अनमोल उपहार है।इसका संरक्षण हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।इसके पश्चात सभी के द्वारा जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्शदाता एवं नगर मंडल अध्यक्ष आठनेर गोवर्धन राने,सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सिंह चौहान,नवांकुर संस्था सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े,प्रस्फुटन समिति धारुल के अध्यक्ष पप्पू कुमरे,मेंटर दिनेश साकरे,दीपाली पातुलकर,राधिका बरपेटे,अंकित सातपुते, छात्र-छात्राओं में सरस्वती कुमरे, गीतांजलि धाकड़े,बबीता कुमरे,दुर्गा आहके उमेश कसडेकर,रामकिशोर दहिकर संध्या ठाकरे, प्रतीक घोरसे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ