शासकीय महाविद्यालय तामिया में भारत रत्न डॉ.अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/19 अप्रैल 2026/संविधान निर्माताभारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर गत दिवस शासकीय महाविद्यालय तामिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि डॉ.अंबेडकर ने अपने समय से आगे का सोचकर आने वाली पीढ़ियों के लिए कार्य किया।

      उन्होंने कहा कि समान अधिकारशिक्षा का अधिकार और आरक्षण के माध्यम से पिछली पंक्ति में मौजूद लोगों को समाज की मुख्य धारा में आगे आने के लिए अधिकार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन पर आधारित चलचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

      वक्ताओं ने बताया कि डॉ अंबेडकर ने देश के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए कहा गया कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में डॉ.निर्भयडॉ.दिनेशसुश्री माधविका उईके सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default