जय भीम सेना ने आमसभा, रैली निकालकर मनाई अंबेडकर जयंतीवरिष्ठजनों एवं उत्कृष्ट बच्चों का किया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा - जयभीम सेना सामाजिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एस.सी., एस.टी. ओबीसी समाज के हजारों लोगों के साथ महामानव डाॅॅ. बाबा साहब अंबेडकर जयंती उत्सव पर अंबेडकर तिराह में सर्वप्रथम अनूप कुमार आर्केस्ट्र गु्रप के द्वारा भीम गीतों व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, इसके बाद विशाल वाईक रैली निकालकर बस स्टेण्ड में अमर शहीद अमित ठेंगे को माल्यार्पण कर इंदिरा तिराहा, फब्बारा चैक, ई.एल.सी. पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आमसभा का आयोजन कर सामाजिक लोगों ने अपने-अपने उद्बोधन कर बाबा साहब के विचारों पर समाज के अंतिम वर्गो के लिये कार्य करना, अंबेडकर तिराहा पर रैली का समापन किया गया । तत्पश्चात अंबेडकर तिराहा पर समस्त समाज के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा डाॅ. बाबा साहब अंबेडकर जी के योगदान को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, तत्पश्चात् जिले के समस्त सामाजिक संगठनों के ब्लाक अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष का सम्मान किया गया । इन वर्गो के सैंकड़ों जनप्रतिनिधियों का भी डाॅ. बाबा साहब जी अंबेडकर की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया गया । समाज के 10 वीं, 12 वीं में उत्तीर्ण हुये उत्कृष्ट बच्चों का सम्मान किया गया, तत्पश्चात् स्वल्पाहार हुआ इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवम पहाड़े, अरूणा  तिलंते, वल्ला प्रसाद मंदरे, मुरारीलाल कनोजिया, शिवदयाल वर्मा, पवन सरयाम, मिथुन धुर्वे, शिव कुमार सिरसाम, सीताराम सरयाम, विजय मेहरा, सागर परतेती, बंटी मण्डराह, पारस वंशकार, राहुल डेहरिया, पप्पू मण्डराह, बबलू कनोजिया, मनीष मृदुलकर, दिनेश इवनाती, मेहताप डोले, राजा गुन्हेरे, पंकज  उइके, सुनील डेहरिया, संदीप कनोजे, सुनील मांडेकर, दुुर्गाप्रसाद तिलंते, दिनेश कोचे, रामकुमार जम्होरे, दिलीप सीलू, जबरसिंग उइके, बाबा यदुवंशी, लक्की शेेण्डे, विनोद छिपने, दीपक सतनामी, पवन सातनकर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default