कड़कती गर्मी में आंगनवाड़ी बच्चों को मिली राहत, सद्भावना मंच ने भेंट किया कूलर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें बोरगांव: भीषण गर्मी और कड़कती धूप से परेशान आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से सद्भावना मंच द्वारा सराहनीय पहल की गई। मंच की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र में कूलर भेंट किया गया, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रदीप कालबांडे, सरपंच पंकज दातरकर, महिला सद्भावना मंच  माधुरी कालबांडे, सुरेखा मानकर, सविता हिंगवे, नंदिनी नागले सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default