“मिशन स्वच्छता: पार्षद प्रमोद बंदेवार के नेतृत्व में वार्ड 8 बना बदलाव की मिसाल”

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गंदगी को कहें अलविदा: पार्षद प्रमोद बंदेवार की पहल से वार्ड 8 बनेगा ‘नंबर 1’
“मिशन स्वच्छता: पार्षद प्रमोद बंदेवार के नेतृत्व में वार्ड 8 बना बदलाव की मिसाल”
“मिशन स्वच्छता: पार्षद प्रमोद बंदेवार के नेतृत्व में वार्ड 8 बना बदलाव की मिसाल”


जुन्नारदेव। स्वच्छ भारत अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 8 में पार्षद प्रमोद बंदेवार द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने गली-मोहल्लों का भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

अभियान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश सालोडे और मुख्य नगरपालिका अधिकारी नेहा धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने लगी है।

अभियान के तहत कचरा साफ करने के साथ-साथ गाजर घास (पार्थेनियम) उन्मूलन और जलभराव की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। नालियों की सफाई कर जमा पानी निकाला गया, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े। सड़कों के किनारे उगी अवांछित घास हटाकर वार्ड को स्वच्छ रूप दिया गया।

इस दौरान पार्षद बंदेवार ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा केवल डस्टबिन में डालें और गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। उनकी अपील से प्रभावित होकर वार्ड वासियों ने स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

पार्षद प्रमोद बंदेवार ने कहा कि “वार्ड हमारा घर है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनसहयोग से ही वार्ड 8 को शहर का आदर्श वार्ड बनाया जा सकता है।”

अभियान के तहत कचरा प्रबंधन, गाजर घास उन्मूलन, जलभराव मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त वार्ड, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, दुर्गंध नियंत्रण और सौंदर्यीकरण जैसे सात प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किया गया।

स्वच्छता अभियान में सुशील लदरे, हिमांशु पंचेश्वर, नितेश मंडावर, फागु, शीलू, चंपकलाल, महेश, राकेश, हरि सिंह, विजय, सुकरलाल, रवि यादव और विजय यादव सहित कई नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वार्ड वासियों ने पार्षद की पहल की सराहना करते हुए वार्ड को ‘नंबर 1’ बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default