गांधीनगर में गौवंश हत्या का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार



सच की आंखें गांधीनगर। क्षेत्र में दो गौवंशों की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बीते दिनों गांधीनगर क्षेत्र में दो गौवंशों की निर्ममता से हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अशोक गार्डन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ