सच की आंखें जुन्नारदेव। नगर के मेन रोड डूंगरिया क्षेत्र में एक स्कूटी के जरिए अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की टीवीएस कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी (क्रमांक MP 28 ZD 8150) से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। तलाशी के दौरान एक थैली से 21 नग किंगफिशर अल्ट्रा बीयर कैन (प्रत्येक 500 एमएल) तथा स्कूटी की डिक्की से 14 नग अतिरिक्त कैन बरामद किए गए। जब्त कुल 35 कैनों की कीमत लगभग 6300 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन सहित शराब को जप्त कर लिया है।
इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/26 के तहत धारा 34 (ए) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय एवं आरक्षक नितेश पाल की भूमिका रही।
घटना के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर सख्ती बढ़ाने और प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ