अमरवाड़ा में गौर बंजारा समाज की बैठक सम्पन्न, नए संगठन का गठन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

अमरवाड़ा में गौर बंजारा समाज की बैठक सम्पन्न, नए संगठन का गठन

अमरवाड़ा में गौर बंजारा समाज संघ जिला छिंदवाड़ा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 52 टांडा से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बंजारा समाज के युवाओं को एकजुट करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना रहा।

बैठक में बंजारा युवा संघ मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग प्रभारी दिलीप सिंह राठौर एवं कानूनी सलाहकार राधेश्याम राठौर (एडवोकेट) विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाज के नायकगण एवं समर्थकों की मौजूदगी में सर्वसामान्य नीति के आधार पर गौर बंजारा समाज संघ का गठन किया गया।

संगठन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक समानता स्थापित करना तथा सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है। साथ ही यह संगठन बिना किसी जाति, धर्म, लिंग या राजनीतिक भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें संतोष राठौर को जिला अध्यक्ष, भावसिंग चौहान को उपाध्यक्ष, राधेश्याम राठौर (एडवोकेट) को जिला सचिव, मोहन जाधव को कोषाध्यक्ष एवं किशोरी बंजारा को सहायक सचिव बनाया गया। इसके अलावा रामलाल नायक, राजेंद्र राठौर, अनिल राठौड़ (मीडिया प्रभारी) सहित कई सदस्यों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default