बंगाल, असम की प्रचंड जीत जनता की मोदी जी पर विश्वास की जीत: बंटी विवेक साहूभाजपा की ऐतिहासिक जीत का सांसद कार्यालय में मनाया जष्नसांसद कार्यालय के सामने हुई आतिषबाजी और मिष्ठान वितरणसांसद ने असम में 6 विधानसभाओं डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में प्रचार में निभाई थी अहम भूमिका

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। विधानसभा चुनावों की जीत का जष्न भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छिन्दवाड़ा में भी मनाया। सोमवार को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होने लगा था, दोपहर करीब 3 बजे उत्साही कार्यकर्ता सांसद बंटी विवेक साहू के परासिया रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिषबाजी कर आमजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया।
               उल्लेेखनीय है कि सांसद ने बंटी विवेक साहू असम में 6 विधानसभाओं डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजयश्री हासिल की है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि बंगाल, असम की प्रचंड जीत जनता की मोदी जी पर विश्वास की जीत है। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में महापौर विक्रम अहके ने कहा कि यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की जनता ने भरोसा कर पार्टी को दिल खोलकर आषीर्वाद दिया है। आधुनिक राजनीति के चाण्क्य ग्रहमंत्री अमित शाह के कुषल मार्गदर्षन में पार्टी को भरपूर सफलता हासिल हुई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि पहले अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव फिर महाराष्ट्र के सावनेर क्षेत्र का चुनाव व दिल्ली चुनाव और असम विधानसभा के चुनाव में सांसद विवेक बंटी साहू ने कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम कर पार्टी को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
              किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल ने बताया कि छिन्दवाड़ा लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद से ही राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद  बंटी विवेक साहू को चुनावों की अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। जिसे वे बखुबी निभाते हुए पार्टी के हाथ मजबूत कर रहे है। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राजपूत ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा असम में 6 विधानसभा सीटों विधानसभा डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने भी असम का लगातार दौरा करते हुए चुनाव की तैयारी में अहम भुमिका निभाई थी। इसी का परिणाम है कि 6 विधानसभाओं डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजयश्री हासिल की है।  
  • जीत के जश्न पर यह रहे उपस्थित
सांसद कार्यालय में आयोजित विधानसभा चुनावों में मिली जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविंद राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, पार्षद प्रमोद शर्मा, बंटी उईके, चंद्रभान देवरे, मनोज कुशवाह, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, अंकित तिवारी, पंकज पाटनी, दिनेशकांत मालवीय, पूर्व पार्षद आलोक साहू, मयूर पटेल, शरद बेंडे, विजय पाटिल, सुरेन्द्र भारद्वाज, जित्तू मालवी, राजदीप साहू, स्वाप्निल शर्मा, मोरेश्वर हिवसे, अतुल साहू, लोकेश यादव, नीतेश गुप्ता, नीरज ब्रम्हवंशी, प्रभा ओक्टे, श्रीमति जया विष्वकर्मा, हेमलता सोमकुंवर, विकास जामकर, माया बंदेवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default