सांसद बंटी विवेक साहू ने विधानसभा चुनावों में जीत की दी शुभकामनाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। पांढुर्णा व छिन्दवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी है। चुनाव परिणाम आने के बाद जारी अपने संदेष में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की प्रचंड जीत जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुषल नेतृत्व की जीत है। यह जीत माननीय ग्रह मंत्री अमित शाह की कुषल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बेहतर सांगठनिक कार्ययोजना की जीत है। इस जीत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम परिलक्षित है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवरूद्ध विकास के रास्ते खुलेंगे। अब पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी प्रगति और तरक्की के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे।    
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default