दमुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में आबकारी विभाग की दबिश कार्रवाई, 68 लीटर शराब जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच कि आंखें

छिन्दवाड़ा/25 मई 2026/कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर वैद्य के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त जामई एवं दमुआ क्षेत्र के ग्राम पुरानी बस्ती मड़ई टोला, दालताबाड़ी, दमुआ के वार्ड क्रमांक- 8, 10, 12 तथा भाखड़ा रोड वार्ड क्रमांक-13 के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

      कार्रवाई के दौरान बीयर 14 लीटर, देशी मदिरा 8 लीटर, अंग्रेज़ी शराब 11 लीटर एवं हाथ भट्ठी कच्ची शराब 35 लीटर सहित कुल 68 लीटर शराब जब्त कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) क के तहत कुल 8 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश, सुश्री पूर्णिमा बरकड़े तथा आबकारी आरक्षक श्री राजकुमार एवं श्री मिथुन उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default