वार्ड 5 जुन्नारदेव में जल संकट: रात 10 बजे आया पानी, 15 मिनट में सप्लाई बंद, वार्डवासी परेशान

वार्ड 5 जुन्नारदेव में जल संकट: रात 10 बजे आया पानी, 15 मिनट में सप्लाई बंद, वार्डवासी परेशान
मनेश साहु संपादक....9407073701..🖋️
जुन्नारदेव। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, तहसील रोड में आज रात 10 बजे नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई की गई, लेकिन महज 15 मिनट बाद ही जल आपूर्ति बंद हो गई, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी आने की उम्मीद में लोग देर रात तक जागते रहे, लेकिन अल्प समय की सप्लाई के बाद नल सूख गए। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
वार्डवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि यदि पानी की आपूर्ति नियमित और पर्याप्त समय तक नहीं दी जा सकती, तो पहले से सूचना जारी की जाए, ताकि लोग अनावश्यक रूप से रात भर इंतजार न करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रही ऐसी समस्या से क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ