सच की आंखें सौसर। सिविल अस्पताल सौसर में पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा, जिसके बाद हालात सामान्य होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में लगाए गए आरोप इतने गंभीर थे कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा पूरे प्रकरण की विस्तृत छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत डॉ. रूपेश बोकडे को सिविल अस्पताल सौसर का नया बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के बाद हड़ताल कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।हड़ताल खत्म होने से अब अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू हो गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।