सच की आंखें छिंदवाड़ा जिले की तहसील परासिया के ग्राम तुमड़ी में श्री चमत्कारिक हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से भव्य हरिनाम सत्ता संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 2 मई 2026, शनिवार को दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि संकीर्तन में भाग लेने वाले प्रत्येक मंडल को 500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 3 मई 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे दहीलाई के साथ होगा, जिसके पश्चात भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ