सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने नीट के प्रश्न पत्र लीक व परीक्षा रद्द किए जाने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य व सपनों से भाजपा सतत रूप से खिलवाड़ कर रही और दोषियों को नवाज रही। 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत व त्याग को इस भ्रष्ट तंत्र ने पूरी तरह कुचल दिया। NEET 2024 में भी भयंकर चोरी हुई इसके बाद भी दोषी बच निकले। इस बार परीक्षा रद्द कर दी, लेकिन यह कोई समाधान नहीं है, क्योंकि नुकसान तो अंतत: छात्र-छात्राओं का ही हुआ है। यहीं नहीं लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से अब विद्यार्थियों का नीट जैसी परीक्षा की पादर्शिता से भरोसा उठ रहा है जो भविष्य के लिए उचित नहीं है।मैंने सपना देखा था कि छिन्दवाड़ा का मेडिकल कॉलेज मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज बनें, इसके लिए माननीय कमलनाथ जी व मैंने सभी प्रयास किए, लेकिन भाजपा की सरकार ने यह सपना पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने सरकार गिराई और मेडिकल कॉलेज का बजट आधा कर दिया। आज भाजपा ने देश के उन लाखों विद्यार्थियों का सपना तोड़ दिया जो चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते थे। परीक्षाओं में गड़बड़ी का सिलसिला इस सरकार में स्थाई बन चुका है। शासकीय नौकरी में भर्ती-प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार और प्रश्न पत्र लीक के लिए पहचानी जाने लगी। एक तो शासकीय नौकरियों में भर्ती निकलती नहीं अगर निकली भी तो उनमें गड़बड़ी होना कोई बड़ी बात नहीं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले ही भाजपा से
0 टिप्पणियाँ