मनेश साहु संपादक जुन्नारदेव — थाना नवेगांव क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रामनाथ यदुवंशी निवासी कठौतिया ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने हर्रावाना चौक, धोबीघाट आंक्रिया के पास रास्ता रोककर विवाद किया। इस दौरान गंदी गालियां देते हुए प्लास्टिक पाइप और लोहे की वस्तु से हमला कर दिया, जिससे फरियादी को सिर, पीठ, हाथ और पैरों में चोटें आईं।
पुलिस ने मामले में आरोपी सुनील यदुवंशी पिता शिवदयाल यदुवंशी, महेश यदुवंशी पिता अमीलाल यदुवंशी, लवकुश यदुवंशी पिता शिवदयाल यदुवंशी एवं अमीलाल यदुवंशी पिता सवाई निवासी पिपरिया मोहन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 126(2), 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज किया है।
घटना स्थल थाना नवेगांव से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण दिशा में हर्रावाना चौक, धोबीघाट आंक्रिया क्षेत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विवेचना के दौरान अन्य आरोपी भी बढ़ सकते हैं
0 टिप्पणियाँ