गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा और जल संवाद कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन, कलश यात्रा और जल संवाद कार्यक्रम आयोजित
छिंदवाड़ा। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न ग्रामों में जल स्रोत पूजन, जल कलश यात्रा एवं जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मुखिया डॉ. मोहन यादव के आदेशानुसार, जिला समन्वयक अखिलेश जैन, विकासखंड समन्वयक संजीव भांवरकर के निर्देशन तथा परामर्शदाता मनीष कैथवास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत हनुमान मंदिर बिजोरी गुमाई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर विधि-विधान से जल स्रोतों का पूजन किया गया। इसके बाद ग्राम पाठा में पेयजल स्रोत का पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विकासखंड समन्वयक संजीव भांवरकर ने गंगा दशहरा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं परामर्शदाता मनीष कैथवास ने जल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “जल जीवन की आशा है, वरना घोर निराशा है” तथा “जल ही जीवन है” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “जल गंगे अभियान अमर रहे” के नारों के साथ ग्रामों में जल कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अंबाडा, शीलादेही, पाठा एवं बिजोरी गुमाई में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजीव भांवरकर, परामर्शदाता मनीष कैथवास, पूर्व सरपंच सुनील कुमार धुर्वे, कृष्णा बरकड़े, संध्या पवार, संगीता पवार, दीपक, रमेश डहरिया, रामप्रसाद, लक्ष्मण पवार, सीताराम उईके, प्रीति, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default