सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू पांढुर्णा जिले में विभिन्न स्थानों पर 29 मई को आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। सांसद श्री साहू दोपहर 12 बजे सौंसर में निमनी रोड पर स्थित धनोज कुनबी समाज के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू दोपहर 1ः15 बजे ग्राम बेरडी में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2ः30 बजे ग्राम सावली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे एवं दोपहर 4ः30 बजे गाम तीगांव में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
0 टिप्पणियाँ