संगठन में आवश्यक है आपसी समन्वय और अच्छा संचार- कांग्रेस-तीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक में बोले जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-चौरई, चांद और बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मैराथन बैठकें जारी है। इसी कड़ी में चौरई, चांद और बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ ही आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर होने वाले आयोजनों व नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा गया कि बूथ कमेटियों व पंचायत कमेटियों के गठन पर माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की सतत निगाह बनी हुई है। पूरी पारदर्शिता के साथ इनका गठन किया जावे।

चौरई, चांद एवं बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त करने के लिए आवश्यक है आपसी समन्वय और अच्छा संचार यह बात माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी सतत रूप से कहते हैं। संचार से आश्य है जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नाकामियां बताना। आज समाज का हर वर्ग त्रस्त है, बात फिर महंगाई हो या फिर बेरोजगारी की, बढ़ते अपराध की, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने की, ये तमाम समस्याएं भाजपा की सरकार में आम हो चुकी है, जिनसे कोई खास नहीं बल्कि आम व्यक्ति सबसे अधिक परेशान है। कांग्रेस उन्हीं आम लोगों की पार्टी है जो जमीन से जुड़े हुए हैं, इसीलिये हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि जनता की समस्याओं की आवाज बनें। समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तो पार्टी का हर कार्य सराहनीय होगा, संगठन और मजबूत होगा। हमारा नेतृत्व माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी करते हैं, उनकी दूरदृष्टिता किसी से छिपी नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी इस बात का उल्लेख माननीय नकुलनाथ जी सार्वजनिक रूप से गत माह ही कर चुके थे, परिणाम आप सभी के सामने हैं। इसीलिये मेरा आप सभी से सिर्फ यही आग्रह है कि आपसी समन्वय और अच्छे संचार को दृष्टिपटल पर रखकर कार्य करें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने बूथ कमेटियों और पंचायत कमेटियों के गठन में पारदर्शिता रखते हुए जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।

चौरई विधायक श्री सुजीत चौधरी ने आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी एक की नहीं बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। हमारी लड़ाई उस झूठ से हैं जिसका चेहरा बार-बार बदल जाता है। जनता के बीच हर दिन नया झूठ बोला जाता है, सच्चाई को जनता के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता के साथ और कार्यकर्ता के लिए खड़े हैं। हर विषम परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार है। हम सभी एकजुट होकर नई ऊर्जा के साथ काम करते हुए माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के हाथों को और अधिक मजबूत करेंगे। इसके लिए सभी एक-दूसरे से समन्वय स्थापित कर कार्य करें और जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रखें।  श्री चौधरी ने आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

आयोजित बैठकों में अशोक तिवारी, गुरूचरण खरे, गोविंद बिजौलिया, तीरथ ठाकुर, प्रमेन्द्र बंटी साहू, प्रशांत शर्मा, धीरज खंडेलवाल, ऋषि वैष्णव, शैलेश दीक्षित, बैजू  वर्मा, बालमुकुंद अयोधी, लेखराम पटेल, राजेन्द्र डेहरिया प्रथ्वीराज ठाकुर, किशोर डोंगरे, इन्द्रपाल पटेल सहित कांग्रेस के विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

फोटो-01  

---------------------------------------------

विशाल 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ स्थल पहुंचे कांग्रेसजन

-पुण्य धरा पर टेका माथा, संतजनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया

छिन्दवाड़ा:- चांद के विख्यात श्री शिव मंदिर रानीखेरी में 21 मई 2026 से प्रारंभ विशाल 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा विराट संत सम्मेलन में सम्मिलित हुए कांग्रेसजनों ने श्री शिव मंदिर और महायज्ञ स्थल पर माथा टेका और जिले व प्रदेश के लिए खुशहाली व सम्पन्नता मांगी। धर्मानुरागी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की ओर से समस्त संतगणों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि छिन्दवाड़ा की पावन भूमि पर संतों के चरण पड़ने से यह भूमि और भी पवित्र हो गई।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने के साथ ही कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने संतों का सानिध्य प्राप्त किया। विदित हो कि ग्राम रानीखेरी में विगत दिनों से श्रीराम कथा का रसपान करने आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ