सांसद बंटी विवेक साहू ने दिवंगतजनों को दी श्रद्धाजंलि


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बीच भी छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के प्रवास के दौरान भी जहां लोगों के सुख दुख में शामिल हो रहे है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगोें से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जान रहे है।
           सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर और पांढुर्णा प्रवास के दौरान पांढुर्णा के जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़ के निवास स्थान पहुंचकर उनके स्वास्थय की जानकारी ली। वहीं सौंसर में देवेन्द्र चिपड़े व प्रमोद चिपड़े के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं सौंसर में ही प्रभाकर रकोड़े के निवास स्थान पहुंचकर उनके भतीजे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला संदीप मोहोड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल मोहोड़, दर्शन झाड़े, राजू नरोटे, सदन साहू, अलकेश लांबा, विशवेन्द्र बैस, प्रकाश भायदे, अशोक लाखे, विवेक गायकवाड़ सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व परिवारजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ