नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/21 मई 2026/ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरैया रोड स्थित शुक्ला ग्राउंड गेट के पास से होते हुए बोधरी नाला सब्जी मंडी तक तथा सब्जी मंडी से नगर निगम सीमा चेतन आश्रम तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

      कार्रवाई के दौरान निगम अमले द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकर्ताओं को अलाउंसमेंट के माध्यम से 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु हिदायत दी गई। साथ ही सार्वजनिक मार्ग पर रखे गए विज्ञापन स्टैंड एवं अन्य सामग्री को मौके से जप्त कर चालानी कार्रवाई भी की गई।

      नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र में ही व्यवसाय संचालित करें तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करेंअन्यथा निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default