सच की आंखें छिन्दवाड़ा/25 मई 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण व जिला स्तरीय आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि अवसंरचना निधि की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहकारी समितियों, मार्कफेड गोदाम, एमपी एग्रो के वितरण केन्द्र, मार्केटिंग सोसायटी एवं निजी विक्रेताओं द्वारा किये जा रहे उर्वरकों के उठाव की समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि ई-विकास प्रणाली से ही उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
कलेक्टर श्री नारायन द्वारा जिले में उपार्जित गेहूं, चना एवं मसूर की समीक्षा कर जल्दी परिवहन एवं किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए गये। उन्होंने आत्मा परियोजना के माध्यम से किये जा रहे नवाचार में मछली पालन को बढावा देने के लिये कहा, जिससे खेती के साथ मछली पालन कर किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित हो सके। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढावा देने के लिए प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण आयोजित कर प्राकृतिक खेती का रकबा बढाने के लिये निर्देशित किया गया। कृषि अवसंरचना निधि के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को समय सीमा में पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एस.डेहरिया, जिला प्रबंधक नाबार्ड श्रीमती श्वेता सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.एल.राउत व डॉ. ध्रुव श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक एमपी वेयर हाउसिंग, सहायक महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्यपालन, सहायक कृषि यंत्री, समस्त मंडी सचिव, कृषि विभाग के समस्त सहायक संचालक कृषि, उप परियोजना संचालक आत्मा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ