जुन्नारदेव।
ALL RIGHT CLASSES द्वारा आयोजित “7 Days Challenge” को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का भरपूर स्नेह और समर्थन प्राप्त हुआ। संस्था की ओर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पूरे वर्ष निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की दिशा देना है।
संस्था द्वारा बताया गया कि बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने एवं उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए समाज एवं मीडिया का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके लिए ALL RIGHT CLASSES परिवार ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
संस्था के संचालक गगन तोमर एवं अमृता मैम ने कहा कि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद से ये विद्यार्थी भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
ALL RIGHT CLASSES परिवार ने सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका स्नेह और समर्थन आगे भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
0 टिप्पणियाँ