भागवत कथा का श्रवण करने से सुधरते हैं जन्म-जन्मांतर -पंडित विपिन कृष्ण शास्त्री

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आंखें जुन्नारदेव ----- श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जन्म जन्मांतर को तार देता है भागवत कथा के श्रवण से केवल एक जन्म नहीं अनेकों जन्म उतर जाते हैं और मानव पाप मुक्त हो जाता है भागवत कथा पुण्य कर्म से ही सुना संभव है भागवत कथा में भगवान के अनेकों रूपों का वर्णन मिलता है। भागवत कथा का रसपान कर मानव अपना जन्म सार्थक बन सकता है उक्ताशय के उद्गार जुन्नारदेव विशाला वार्ड क्रमांक 11 भुजलिया नाले के पास शिव महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भागवत कथा वाचक पंडित विपिन कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन द्वारा व्यक्त किए गए। इस दौरान उन्होंने शिव महिमा माता पार्वती महिमा की कथा का भी बखान किया कथा का वचन प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 एवं रात्रि 08 से 11 बजे तक किया जा रहा है। कथा आयोजन शिव महिला मंडल वार्ड नंबर 11 जुन्नारदेव विशाला ने समस्त धर्म प्रेमियों से कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default