किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी का परासिया विधानसभा में सघन प्रवासपटपड़ा, उमरेठ और शिवपुरी मंडलों में कार्यकर्ताओं एवं किसानों से किया सीधा संवाद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें परासिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने एवं जनसंवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परासिया विधानसभा अंतर्गत पटपड़ा, उमरेठ एवं शिवपुरी मंडलों का सघन प्रवास किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं वरिष्ठ जनों से भेंट कर क्षेत्र की स्थिति, संगठन विस्तार तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रवास के दौरान तीनों मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं के समर्पण, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
किसानों के साथ हुए संवाद में खेती-किसानी से जुड़ी वर्तमान परिस्थितियों, कृषि कार्यों में आ रही चुनौतियों तथा शासन की योजनाओं के लाभ को लेकर फीडबैक लिया गया। किसानों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। श्री रघुवंशी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
प्रवास के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट भी की गई। वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों एवं मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, जिला महामंत्री कमलेश उइके, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लोकेश डेहरिया, जी. एस. पाटिलकर, मंडल अध्यक्ष राकेश वेलवंशी, देवी पाल, रामप्रसाद कुमरे, बल्लू नागी, रूपेंद्र डहरिया, नीरज चौधरी, कुबेर सूर्यवंशी, अजय सूर्यवंशी, राजू वर्मा, राजू पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default