सच की आंखें छिन्दवाड़ा/18 मई 2026/मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा प्रदाय सशस्त्र सेना झंडा दिवस ट्रॉफी 2025 तथा प्रशंसा पत्र आज कलेक्ट्रेट चेम्बर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर श्री देवेंद्र सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) और कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड श्री हरेंद्र नारायन को सौंपे गए।
यह ट्रॉफी तथा प्रशंसा पत्र मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 के अवसर पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड छिंदवाड़ा श्री नारायन के सराहनीय योगदान तथा लक्ष्य से अधिक राशि जमा करने के लिए प्रदान किए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ