सच की आंखें छिंदवाड़ा द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज के एक युवक के साथ हुई मारपीट, धार्मिक अपमान एवं असंवैधानिक कृत्य के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक मुस्लिम युवक के साथ सार्वजनिक रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया, उसके साथ मारपीट कर उसका मुंह काला किया गया तथा मुस्लिम समाज एवं उनकी धार्मिक आस्था के प्रतीकों के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। साथ ही युवक पर जबरन धार्मिक नारे लगाने का भी प्रयास किया गया, जो मानवता एवं संविधान के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला एवं प्रदेश की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया। पार्टी ने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्यवाही की जाए। साथ ही घटना के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई।
पार्टी ने पीड़ित युवक एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रदेश में सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग रखी।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जिला अध्यक्ष प्रदीप जुलमे सहित वरिष्ट उपाध्यक्ष गोलू रोड़े जी,भीम आर्मी संभाग संयोजक एड जॉय जावरकर जी,भीम आर्मी वरिष्ठ महासचिव मदन बरखाने जी,पार्टी जिला महासचिव मोहिन खान जी,नगर उपाध्यक्ष विजय वाधवानी जी,पार्टी सचिव पवन जाटव जी, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष तोसीब कश्मीरे जी मौसीन शेख, रेहान खान , राजा भाई, आलिम भाई अकीम भाई ,अवदान भाई, सूफी खान , हनान खान,इव लाखों मुस्लिम समुदाय और पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ