प्रभारी डीईओ मेश्राम द्वारा स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/21 मई 2026/ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा श्री पी.एल. मेश्राम के मार्गदर्शन में 20 मई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग तथा 21 मई 2026 को जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक शासकीय पीएमश्री एम.एल.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के प्राचार्य उपस्थित थे।

      बैठक में अपार आईडी निर्माणसाइकिल वितरण में चेचिस नंबर पोर्टल पर अपलोड करनेनामांकन प्रगतिइंटरएक्टिव पैनल सत्यापनअतिथि शिक्षक व्यवस्था तथा पुस्तक वितरण को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपलोड करने सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही फेल एवं असफल भुगतान खातों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

       बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियोंपरीक्षा परिणामछात्रवृत्तिसमग्र रिपोर्ट कार्ड एवं अन्य गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में सहायक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों के आधार एवं यू-डायस प्लस पोर्टल की जानकारी का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में सभी विद्यार्थियों के आधार नामांकन एवं शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण कार्य को 25 जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

      बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से असफल भुगतान खातों को अपडेट कराने के उपाय भी बताए गए। साथ ही 1 जून 2026 से पूर्व विद्यालयों में साफ-सफाईशौचालय व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों से परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर चर्चा की गई।

      बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरियाअतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) श्री अविनाश दीक्षितविकासखंड शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा श्री अशरफ अलीविकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहखेड़ श्री व्ही.आर. खापरे तथा जनजातीय कार्य विभाग से प्राचार्य श्री के.के. बिलासपुरिया एवं तामिया प्राचार्य श्री अनूप केचे उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ