नवेगांव क्षेत्र में अवैध शराब का मामला गरमाया, आबकारी अमले की कार्रवाई को लेकर चर्चाअवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, आबकारी विभाग कब दिखाएगा सख्ती?

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पुलिस ने पकड़ी 168 लीटर बीयर, आबकारी विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
नवेगांव क्षेत्र में अवैध शराब का मामला गरमाया, आबकारी अमले की कार्रवाई को लेकर चर्चा

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, आबकारी विभाग कब दिखाएगा सख्ती?

सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव। नवेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बदनूर में पुलिस द्वारा 168 लीटर बीयर जब्त किए जाने के बाद अब आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित बीयर बरामद कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि अवैध शराब के मामलों में आबकारी विभाग की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है।
जानकारों के अनुसार, शराब से जुड़े मामलों में पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग को भी मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का अधिकार प्राप्त है। ऐसे मामलों में विभाग स्वतंत्र रूप से जांच कर सकता है तथा अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के संबंध में वैधानिक कार्रवाई कर सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में बीयर जब्त की है तो आबकारी विभाग द्वारा भी मामले की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि शराब कहां से लाई गई, किस उद्देश्य से संग्रहित की गई तथा इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।हालांकि विभागीय अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि आबकारी विभाग भी मामले की गहन जांच करे तो अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है, वहीं लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आबकारी विभाग इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default