खैरवानी-हनोतिया में रातभर दौड़ते रेत के ट्रैक्टर, ग्रामीणों की नींद और सड़कें दोनों बर्बाद


रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
खैरवानी-हनोतिया में रातभर दौड़ते रेत के ट्रैक्टर, ग्रामीणों की नींद और सड़कें दोनों बर्बाद


आठनेर। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खैरवानी-हनोतिया मार्ग पर संयुक्त कार्रवाई कर रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा अवैध रेत परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि खैरवानी-हनोतिया मार्ग एवं आसपास की बस्तियों में रेत से भरे ट्रैक्टर रातभर दौड़ते रहते हैं। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से लोगों की नींद प्रभावित होती है, वहीं पहले से जर्जर सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह नियमित कार्रवाई करता रहा तो अवैध परिवहन पर रोक लगेगी और सड़कों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए अवैध रेत परिवहन के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की है। अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ