नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई, टाउन हॉल एवं सिविल लाइन क्षेत्र से सामान जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिंदवाड़ा। नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में हिन्दी प्रचारिणी समिति एवं टाउन हॉल के सामने तथा पीछे के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान जब्त किया गया।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए सार्वजनिक मार्ग बाधित नहीं करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान निगम अमले द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर निगम परिसर पहुंचाया गया।

इसके पश्चात निगम अमले ने सिविल लाइन रोड पर सड़क किनारे खड़े गन्ना विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि विक्रेताओं द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाए जाने एवं यातायात प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने सभी गन्ना विक्रेताओं को हटाकर सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सड़क पर दुकान न लगाएं।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default