खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्ती के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजितकलेक्टर श्री नारायन ने दिये प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/29 मई 2026/ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) परासिया, उप-वनमण्डलाधिकारी परासिया, जिला परिवहन अधिकारी छिन्दवाड़ा, खनि अधिकारी छिन्दवाड़ा की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय (मिनी सभाकक्ष) में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित खनिज गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

      कलेक्टर श्री नारायन द्वारा निर्देश दिए कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। खनिज रेत के अवैध उत्खनन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में राजस्व, पुलिस, खनिज, वन एवं परिवहन विभाग समन्वय स्थापित कर नियमित निरीक्षण एवं आकस्मिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

      जिला खनिज अधिकारी श्री रविंद्र परमार ने जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूर्व में की गई कार्रवाई के तहत कई प्रकरण दर्ज कर राजस्व वसूली की गई है। अवैध उत्खनन के दर्ज 17 प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड राशि 4 लाख 97 हजार की वसूली की गई, अवैध परिवहन के 41 प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड राशि 8 लाख 78 हजार वसूल की गई है और अवैध भंडारण के 12 प्रकरण दर्ज किये गए।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default