मतदाता सूची संशोधन को गम्भीरता से लें कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण:- ओकटे-15 जून तक नगरीय निकायों व पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़े व हटाए जाएंगे


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा:- आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन पर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण विशेष ध्यान दें। माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी सतत रूप से मतदाता सूची को पढ़ने और नाम जोड़ने, हटाने व सुधारवाने की प्रक्रिया में कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका पर जोर देर रहे हैं। समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण मतदाता सूची के पुनरीक्षण संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें। उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए हैं।

श्री ओकटे ने जारी बयान में आगे कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 15 जून तक नगरीय निकायों और पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए आवेदन (दावे/आपत्तियां) किए जा सकते हैं। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा। 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए इस संशोधन की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही नाम जोड़ने अथवा हटाने एवं संशोधन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रशासन के साथ ही आम नागरिकों की मदद करें।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन करें। अपने क्षेत्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ाएं साथ ही जिन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं उस पर भी ध्यान अवश्य दें ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता किसी भी तरह की त्रुटी के चलते मतदान जैसे महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित ना रहें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ओकटे ने पुन: समस्त विधायकगण, प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षगण से मतदाता सूची में किए जा रहे संशोधन को गम्भीरतापूर्वक लेने और कार्य करने का आग्रह किया है।

-------------------------------------------------------

फार्मर आई.डी के चक्कर में उलझे किसान अनिवार्यता निरस्त हो:- किसान कांग्रेस

छिन्दवाड़ा:- किसान फार्मर आईडी में उलझा हुआ है, ना ही उसे खाद मिल रही ना अन्य कार्य हो रहे, कुल मिलाकर किसान को पूरा समय कागज बनवाने, उसे सुधरवाने के लिए पटवारी के खेतों-खेतों चक्कर लगाने में बीत रहा। ना खाद मिल रही ना ही जमीन तैयार हुई, सिर पर बारिश और बोवनी का समय आ चुका है। पटवारियों का कोई स्थायी कार्यालय नहीं होता इसीलिये किसान उनके कहां-कहां चक्कर लगाए यह भी बड़ी परेशान का विषय बन चुका है। उक्त उदगार किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए।

जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि म.प्र. किसानों के कृषि कार्यों के लिये फार्मर आई.डी. की अनिवार्यता लागू की गई है। जो कि सरकार का किसान विरोधी निर्णय है। किसानों को खाद लेने सहित अन्य कृषि से सम्बंधित कार्यों के लिये इस प्रकार की अनिवार्यता लागू करना गलत है। अब किसान फार्मर आई.डी. बनाने के लिये यहां-वहां भटक रहा है। ऑन लाइन सर्वर की समस्या से किसानों की फार्मर आई.डी. नहीं बन पा रही। इससे किसान परेशान हो रहे है और आई.डी.बनवाने के चक्कर में उलझ कर रह गये है, कई किसानों की फार्मर आई.डी. बनवाते समय उनके राजस्व रिकार्ड में भी फेरबदल हो रहा। और किसानों की कृषि भूमि का रकबा भी कम ज्यादा हो रहा है। किसानों के पास खसरा और ई.पावती होती है जो कि महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे कि न्यायालयों में भी मान्यता दी जाती है ऐसी परिस्थिति में किसानों की उक्त ज्वलंत समस्याओं को देखते हुये कृषि कार्यों के लिये फार्मर आई.डी. की अनिवार्यता को तुरंत रद्द किया जाकर किसानों की ई पावती को मान्यता देने के लिये उन्होंने जिला किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है।

------------------------------------------

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

-आज वृद्धाश्रम में लगेगा जांच शिविर

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ ली एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की मंशानुसार आज दिनांक 07 जून 2026 दिन रविवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। कांग्रेस प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री पप्पू यादव द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच हेतु नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा। आयोजित शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

---------------------------------------------------------

सदस्यता अभियान को गति देने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ली बैठक

-बिछुआ ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान जिलेभर में संचालित हो रहा है। महिलाएं नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिला कांग्रेस के इस डिजिटल सदस्यता अभियान का हिस्सा जिले के दूरदराज की मातृशक्तियां भी बन रही है। अभियान को गति देने और समय से पूर्व सदस्यता अभियान को पूरा करने की मंशा को दृष्टिगत रखते हुए जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने बिछुआ ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक ली।

आयोजित बैठक में उपस्थित महिला नेत्रियों को सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने कहा कि नेताद्वय के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे भी सतत रूप से

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ