एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल 15 जून तक रहेगा बंद, एग्रीस्टैक सेवाएं प्रभावित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल 15 जून तक रहेगा बंद, एग्रीस्टैक सेवाएं प्रभावित
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश किसान रजिस्ट्री (MP Farmer Registry) के डेटाबेस मेंटेनेंस कार्य के चलते ई-विकास पोर्टल पर एग्रीस्टैक (Agristack) से संबंधित भूमि जानकारी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 13 जून 2026 दोपहर 12 बजे से सोमवार 15 जून 2026 प्रातः 8 बजे तक MP Farmer Registry पोर्टल एवं इससे जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इस अवधि के दौरान किसानों एवं अन्य हितधारकों को भूमि रिकॉर्ड संबंधी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है। ई-विकास प्रणाली द्वारा सभी उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यक ऑनलाइन प्रक्रियाओं एवं कार्यों की योजना निर्धारित समय के अनुसार बनाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए बताया है कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद सेवाएं पुनः सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default