सच की आंखें न्यूज नेटवर्क, परासिया।
चांदामेटा में रानी दुर्गावती के शौर्य को उनके बलिदान दिवस पर बुधवार को याद किया गया। आदिवासी विकास परिषद ने नीची लाईन से रानी दुर्गावती की याद में जुलूस निकाला । बडी संख्या में महिलाएं और पुरुष इस अवसर पर उपस्थित थे। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बुधवार को
छह बजे जुलूस सिंहवाहिनी चौक पर पहुंचा।
पंडा योंगेंद्र तेकाम ने पूजन कराया। समाज के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस जुलूस में तलवार लिए महिलाएं और रानी दुर्गावती के वेष में घोडे पर बैठी युवती आकर्षण का केंद्र थी। ढोल बाजों के साथ नाचते गाते झूमते लोग आयोजन स्थल से जुलूस के साथ
निकले। कार्यक्रम में साजवा दरबार से मानसिंह इवनाती, बादल भोई के पोते झीनानंद परतेती, जिला अध्यक्ष महेश सराठी, राजेंद्र मरकाम, माया धुर्वे, दिलिप भलावी, ब्रज कुमारी सरेयाम, सुखराम उईके, सुभाष नरें, राहुल सराठी, रूपेश इरपाची, विजय बरकडे युवराज परतेती, सुनीता धुर्वे, अरविंद उईके, नीलेश मस्रकोले, सीमा वाडिवा, शिवा रावतेल, आदि उपस्थित रहे। विधायक सोहन बाल्मिक, नगर परिषद चांदामेटा के अध्यक्ष गोविंद बजोलिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रैली पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभकी गई। आरती की गई। रानी दुर्गावती के शौर्य को याद किया गया। रानी के शौर्य, साहस और बलिदान के किस्से सुनाए गए। रानी को महिलाओं की ताकत बताया गया।
0 टिप्पणियाँ