आशाराम प्रकरण से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने का दावा

आशाराम प्रकरण से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होने का दावा
छिंदवाड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आशाराम प्रकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत याचिका पर संज्ञान लिए जाने का दावा किया गया है। साहू ने बताया कि 4 जून 2026 को जिला कलेक्टर के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के नाम ज्ञापन सौंपा गया था तथा 19 जून 2026 को नई दिल्ली में याचिका प्रस्तुत की गई।
याचिकाकर्ता के अनुसार याचिका में जोधपुर उच्च न्यायालय द्वारा 27 मई 2026 को दिए गए निर्णय के संबंध में विभिन्न कानूनी एवं तथ्यात्मक बिंदुओं पर पुनर्विचार की मांग की गई है। उनका कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कुछ पहलुओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं, जिन पर सर्वोच्च न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया गया है।

भगवानदीन साहू ने बताया कि याचिका को प्रकरण क्रमांक 60025/SCI/PIL/2026 के अंतर्गत दर्ज किए जाने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका पर संज्ञान लिए जाने से मामले में न्यायिक समीक्षा की उम्मीद बढ़ी है।

साहू ने बताया कि याचिका के साथ ज्ञापन, शपथ पत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष न्याय और सभी तथ्यों पर विचार किए जाने की मांग की गई है।

(नोट : यह जानकारी याचिकाकर्ता भगवानदीन साहू द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं दावों पर आधारित है। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय के अधीन है।)

सच की आंखें न्यूज़, छिंदवाड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ