पोषण क्लीनिक शिविर में 215 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 3 बच्चों को एनआरसी में कराया गया भर्ती

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/25 जून 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास परियोजना हर्रई के अंतर्गत आज विकासखंड हर्रई के उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण क्लीनिक के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविरों का आयोजन किया गया।

      पोषण क्लीनिक का आयोजन प्रतिमाह के अंतिम गुरुवार को किया जाता है। इसका उद्देश्य सेम एवं मेम बच्चों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करना, बच्चों की लंबाई, ऊंचाई एवं वजन की माप करना तथा सेम बच्चों को चिकित्सक की उपस्थिति में एमोक्सीसिलीन, मल्टीविटामिन, आयरन फॉलिक एसिड एवं एलवेंडाजोल उपलब्ध कराना है। जिन बच्चों का लगातार वजन नहीं बढ़ रहा है अथवा जो बीमार हैं, उन्हें तत्काल एनआरसी में रिफर किया जाता है।

       विकासखंड हर्रई के अंतर्गत कुल 32 स्थानों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये शिविर आयोजित किए गए। विभागीय पर्यवेक्षकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा शिविरों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। शिविरों में लगभग 215 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 3 बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default