कमलनाथ व नकुलनाथ की ओर से शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया-टेमनीखुर्द सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए गरीब आदिवासी परिवारजनों के बीच पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा:-  बैतूल नेशनल हाईवे पर गत दिवस हुए भीषण सड़क हादसे में जान दिवंगतजनों के परिजनों को ढांडस बंधाने के साथ ही आर्थिक सहयोग माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की ओर से प्रदान किया गया। नेताद्वय की ओर से प्रत्येक दिवंगत के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान कर आगे भी हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया। घायलों के इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

कांग्रेस परिवार का प्रतिनिधि मंडल ग्राम टेमनीखुर्द पहुंचा जहां उन्होंने सर्वप्रथम शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करते हुए इस अपार दुख की घड़ी में माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही दिवंगतजनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। पारिवारिक परिस्थितियों पर चर्चा कर प्रत्येक शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए आगे भी हर सम्भव मदद के लिए आश्वास्त किया।

टेमनी दुर्ख सड़क दुर्घटना के दिवंगत श्री बब्बू राजबैठे, श्रीमती सवित्री बाई, श्रीमती शिवकली, श्रीमती लीलीवती, श्री संतोष सबनेरे एवं श्रीमती सुकरवती के निवास पहुंचकर कांग्रेसजन ने उनके परिवारजनों को माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों को ढांडस बंधाया। माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के अनुशंसा पर पांढुर्ना विधायक श्री निलेश उइके ने भी प्रत्येक शोकाकुल परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग

शोकाकुल परिवारजनों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी, पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उइके, पांढुर्ना विधायक श्री निलेश उइके, प्रमोद सूर्यवंशी, दिगम्बर ठाकरे, दीनदयाल यदुवंशी,सदाशिव धुर्वे, दुबेलाल चन्द्रवंशी, विजय गावंडे व रघुवीर मोहने, राजेश धुर्वे, सीताराम वाडिवा, ललित लांजेवार, महेन्द्र देशमुख व ईवर वाडिवा सहित अन्य कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण पहुंचे।  

फोटो-01, 02

-----------------------------------------

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी घोषित

छिन्दवाड़ा:- जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पद पर पंचम अमरोदे, उपाध्यक्ष राकेश मरकाम, वीरबल यदुवंशी, बसंत इंदौरकर, महासचिव आनंद विश्वकर्मा, रोमन मालवीय, कृष्णा महदुले, दीपक घोरसे व विनय चौबितकर को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव पद पर उमाशंकर सूर्यवंशी, कृष्णा चौरे, संतकुमार यादव, कृष्णा चन्द्रवंशी, श्रीकांत चौरिया, आकाश नागले, प्रमोद नागले, संदीप बंदेवार, करण चन्द्रवंशी, हेमराज ठाकरे नियुक्त किए गए हैं। समन्वयक पद की जिम्मेदारी दीपक वाजपेयी को सौंपी है। मुख्य प्रशिक्षक राजेश धुर्वे मनोनीत किए गए हैं।

सहसंयुक्त सचिव:- दीपक बंदेवार, पारूल झांवरे, जितेन्द्र नागवंशी, देवेन्द्र साहू, आकाश प्रजापति, सचिन पन्द्राम, नीरज धुर्वे, अतुल डेहरिया एवं उदय वर्मा को सहसंयुक्त सचिव मनोनीत किया है। ध्वजा प्रभारी की जिम्मेदारी शेषराव उइके को सौंपी है। जिला संयोजक सोशल मीडिया अभिषेक प्रजापति नियुक्त किए गए हैं।

सहसंयोजक:- दीपक विश्वकर्मा, सोनू डेहरिया, अभिषेक वर्मा, सोनू बिन्झाडे मनोनीत किए गए हैं। संगठन मंत्री पद पर पवन वर्मा, विशाल सिंगारे, विकास विश्वकर्मा व रिंकेश नागवंशी नियुक्त किए गए हैं। कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी प्रशांत खड़तकर को सौंपी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ