सच की आंखें छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए भीषण सड़क हादसे के बाद से ही लगातार घटना पर नजर रखते हुए संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू घायलों के उपचार सहित उनके परिवारजनों की जानकारी ले रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने ग्राम मछेरा और हथलेवा में उक्त अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना मे दिवंगत हुए लोगों के घर जाकर जहा परिवारजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया वही मृतकों के परिजनों को व्यक्तिगत तौर पर 25-25 हजार की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की।
इस दौरान परिवारजनों से मुलाकात करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि इस दुखद और हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके साथ भाजपा सरकार खड़ी है। परिवारजनों से उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार द्वारा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपका भाई और आपका बेटा आपके साथ हरदम खड़ा है। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों का हाल-चाल भी जाना। सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम मछेरा में दिवंगतजन बब्बू राजबेटे, सावित्री बनके, शिवकली, लीलावती, सुकरवती एवं हथलेवा में संतोष सबनेरे के निवास स्थान पहुंचकर दिवंगतजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगतो को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दौरान पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, उज्जवल सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, विश्वेन्द्र बैस, प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बट्टी, धर्मराज कुमरे, ऋषि सोनी, रामदास पवार, मोरेश्वर मर्सकोले सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- सांसद ने मुख्यमंत्री से दिलाई थी आर्थिक सहायता राशि
उल्लेखनीय है कि उक्त दुखद एवं हृदयविदारक भीषण सड़क हादसे के दौरान दिल्ली प्रवास में रहते हुए भी सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर घायलों के बेहतर एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था करने का निवेदन किया था। जिसके बाद तत्काल ही घायलों को जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार की व्यवस्था बताते हुये घटना के जांच के आदेश भी दे दिये गये थे। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।
- सांसद ने घायल मरीजों से की थी मुलाकात
विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद जिला अस्पताल के मेल वार्ड, फिमेल वार्ड सहित आईसीयू वार्ड में जाकर हर घायल मरीजों और गंभीर घायल मरीजों से मुलाकात करते हुए उनके स्वास्थ्य की ली थी और चिकित्सकों से हर मरीज के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा भी की थी। इस दौरान सांसद श्री साहू ने घायलों से मुलाकात करते हुए जहा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी वहीं मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा सहित चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की जानकारी लेते हुए सभी घायल मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश भी दिए थे।
0 टिप्पणियाँ