स्थानांतरण पर वन विभाग के मार्तंड सिंह मरावी को दी गई भावभीनी विदाई



सच की आंखें बिछुआ न्यूज:- बिछुआ आदिवासी विकासखंड के मंगलम लॉन में वन विभाग में पदस्थ मार्तंड सिंह मरावी के स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि मार्तंड सिंह मरावी ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के कारण वे सभी के बीच सम्मानित रहे।
समारोह के दौरान एकता प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में मार्तंड सिंह मरावी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बिछुआ में कार्य करते हुए सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला जिसे वे सदैव याद रखेंगे। उन्होंने नए कार्यस्थल पर भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का विश्वास दिलाया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मार्तंड सिंह मरावी एवं सुनीता उईके के सुखद सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गुमतरा रेंज के अधिकारी बलवंत कैशवाल, खमारपानी रेंज के धर्मेंद्र कुमार बिसेन,परसराम उईके,लाकेश बोबडे,इनायत अली,देवाशीष डेहरिया,सुखराम उईके,मदन पंद्रे सहित वन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ