35 वर्षों की सेवा के बाद रेमंड कंपनी से सेवानिवृत्त हुए राजू पराड़कर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
*सच की आंखे*
35 वर्षों की सेवा के बाद रेमंड कंपनी से सेवानिवृत्त हुए राजू पराड़कर
35 वर्षों की सेवा के बाद रेमंड कंपनी से सेवानिवृत्त हुए राजू पराड़कर
35 वर्षों की सेवा के बाद रेमंड कंपनी से सेवानिवृत्त हुए राजू पराड़कर
बोरगांव। बोरगांव निवासी राजू पराड़कर रेमंड लिमिटेड कंपनी में 35 वर्षों की सफल एवं गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के बाद 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कंपनी के स्टाफ, सद्भावना मंच तथा नगरवासियों द्वारा उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी गईं।
सेवानिवृत्ति समारोह में उपस्थित साथियों ने राजू पराड़कर के लंबे सेवाकाल, कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सहकर्मियों के बीच विशेष पहचान बनाई।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों एवं सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजू पराड़कर ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल में साथियों और नगरवासियों का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।
कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारी, सद्भावना मंच के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
, सद्भावना मंच एवं नगरवासियों ने किया सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default