इसी सिलसिले में विगत दिनों मरीज के परिजनों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीज को आर्थिक सहायता राशि दिलाने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमुआ के वार्ड नं 15 निवासी वरूण पिता देवीदास मांडेकर को 65 हजार की स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से आर्थिक सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का छिंदवाड़ा के अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने एक मरीजों को दिलाई 65 हजार की आर्थिक सहायता राशिसांसद के प्रयास से मरीज का छिंदवाड़ा के अस्पताल में हो सकेगा बेहतर ईलाज
By -
जून 03, 2026
0

Tags: