तामिया क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं पर आबकारी विभाग की दबिश, 4 प्रकरण दर्ज



सच की आंखें छिन्दवाड़ा/06 जून 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी के नेतृत्व में आज तामिया क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध दबिश कार्रवाई की गई।

     आबकारी टीम द्वारा सांगाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कुर्सी ढाना, ग्राम बांगाई एवं ग्राम खारी सहित अन्य गांवों में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

     कार्रवाई के दौरान देसी एवं विदेशी शराब की लगभग 18 लीटर मात्रा बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए गए, जिसके पश्चात उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

     इसके अतिरिक्त तामिया-देलाखारी क्षेत्र में सघन गश्त भी की गई। अभियान में आबकारी उप निरीक्षक वृत परासिया श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक श्री ओम नारायण बामने, सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दिपाली झारिया एवं श्री रविशंकर कंगाली का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ