सच की आंखें कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ विशेष कार्रवाई की।
आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम ने ग्राम घोघरी एवं चिरकुटाघोंदी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल की झाड़ियों के पास पन्नियों और ड्रमों में रखा लगभग 500 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आरक्षक श्रद्धा राहंगडाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।