सच की आंखें भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल के प्रसिद्ध बड़ा तालाब (लेक व्यू) स्थित फुटपाथ पर इन दिनों 'हेल्थी हब' नाम से लगा एक अनूठा स्टॉल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। स्टॉल संचालीका मनीषा कुशवाहा एवं नीलेश कुशवाहा अत्यंत न्यूनतम लागत पर घर का बना इडली-सांभर एवं ताजे मिक्स फ्रूट उपलब्ध कराकर राहगीरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह सैकड़ों लोग इस स्टॉल पर पहुंचकर स्वादिष्ट और पौष्टिक इडली-सांभर तथा मौसमी फलों का आनंद ले रहे हैं। संचालकों का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को यह संदेश देना है कि यदि दिन की शुरुआत हल्के, सुपाच्य एवं पौष्टिक आहार से की जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
इडली-सांभर एक संतुलित एवं कम वसा वाला भोजन है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं मौसमी फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र को मजबूत करने तथा शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स प्रदान करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से ऐसे पौष्टिक भोजन का सेवन करने से मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। स्वस्थ खानपान अपनाकर दवाइयों और अस्पतालों पर होने वाले अनावश्यक खर्च से भी काफी हद तक बचा जा सकता है।
आज इस स्टॉल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं मध्य प्रदेश शासन तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री रविकरण साहू जी के निज सचिव संतोष राज साहू, उनकी धर्मपत्नी नीलम राज साहू (कोषाध्यक्ष, कर्मायानी जनकल्याण समिति, भोपाल) सहित परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने इडली-सांभर एवं फलों का स्वाद लिया तथा संचालीका मनीषा कुशवाहा और नीलेश कुशवाहा के इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर संतोष राज साहू ने कहा कि आज के समय में लोगों को जंक फूड की बजाय पौष्टिक एवं हल्का भोजन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रयास केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जो लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं हेल्थी हब की संचालिका मनीषा कुशवाहा ने बताया कि इडली-सांभर और ताजे फलों का नियमित सेवन शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है तथा अनेक बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में हल्के, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है।
0 टिप्पणियाँ